निष्ठा स्वास्थ्य वाणी, मध्यप्रदेश के 4 जिलों में इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स की शुरुआत

निष्ठा स्वास्थ्य वाणी, मध्यप्रदेश के 4 जिलों में इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स की शुरुआत

निष्ठा स्वास्थ्य वाणी, मध्यप्रदेश के 4 जिलों में इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स की शुरुआत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: July 25, 2020 11:32 am IST

भोपाल। कोविड-19 महामारी पूरे विश्व बहुत तेजी से फैल रही है। इसलिए यह आवश्यक है कि सही जानकारी सही समय पर जनता तक पहुंचे ताकि समुदाय को covid 19 से बचाया जा सके। मध्य प्रदेश सरकार एवं USAID Nishtha के सयुक्त तत्वाधान में जपाईगो द्वारा मध्यप्रदेश के आकांक्षी 4 जिलों- बड़वानी राजगढ़, गुना और कन्या में इंटरएक्टिव वाइस रिस्पांस सिस्टम (IVRS) का प्रारंभ किया गया है।

पढ़ें- गुड न्यूज, एम्स में 30 साल के शख्स को दी गई देसी वैक्सीन की पहली डो…

IVRs प्रणाली का उददेश्य अति संवेदनशील तथा दूरस्थ इलाको में रहने वाली जनसंख्या तक COVID-19 की महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाना जैसे- बार-बार अच्छी तरह से हाथ धोना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना। लक्षण होने पर नजदीकी जाँच केन्द्र पर जाना गलत जानकारी एवं अफवाहों से दूर रहना, इत्यादि। इस संदेश प्रणाली के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों सहित बुजुर्गा एप विकलांग लोगों की देखभाल सहित समाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी व उन्हें उचित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जोड़ा जायेगा।

पढ़ें- लॉकडाउन में उड़ान नहीं भरने के कारण बोइंग विमानों के इंजन फेल होने …

इस पहल का शुभारम्भ प्रमुख सचिव स्वास्थ्य फैज अहमद किदवई जी (भा प्र से) द्वारा किया गया। प्रमुख सचिव ने IVRS KR महत्ता

को समझाते हुए बताया की यह प्रणाली जनता तक जानकारी पहुचाने में अत्यधिक सहायक होगी। साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम हेतु USAID NIhtha के प्रयास की भी सराहना की। इस पहल के अंतर्गत 4 जिलों के लिए टोल फ्री नं स्थापित किए गये हैं- बड़वानी – 9643244555 राजगढ 9899054555 गुना 92660 21555 खण्डया 9953654555 इन जिलों की जनता अब इस टोल फ्री नं पर मिस्ड कॉल करके इस निशुल्क सेवा का लाभ उठा सकती है।

पढ़ें- मरीज को ताजी हवा के लिए ICU से बाहर ले आए परिजन, हो गई मौत

मिल्ड कॉल देने के बाद एक कॉल प्राप्त होगा जहां लोग CoviD-19 पर नवीनतम जानकारी, सरकारी योजनाओं के साथ विशेषज्ञ एवं चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे तथा COVID 19 से ठीक हुए लोगों के अनुभव भी सुन सकेंगे। या सेवा एक विकल्प भी प्रदान करती है जहां लोग इस माध्यम से अपने अनुभव और शिकायत साझा कर सकते हैं। जिन्हें समय-समय पर संबोधित किया जायेगा। आज ही टोल फ्री न डायल करे और घर बैठे COVD-19 के संबंध में सभी सही जानकारी प्राप्त करें।


लेखक के बारे में