लोकसभा चुनाव के प्रत्य़ाशी ने सिक्कों में जमा की नामांकन राशि, गिनते परेशान हुए कर्मचारी
लोकसभा चुनाव के प्रत्य़ाशी ने सिक्कों में जमा की नामांकन राशि, गिनते परेशान हुए कर्मचारी
रायगढ।लोकसभा निर्वाचन के दौरान कभी कभी प्रत्य़ाशी अजोबोगरीब तरीके से भी नामांकन दाखिल कर सुर्खियां बटोरने की कोशिश करते हैं। शुक्रवार को रायगढ में भी ऐसा ही कुछ हुआ।
ये भी पढ़े –कमलनाथ का बीजेपी पर तंज- शिवराज को किया रवाना, अब चौकीदार को है भगाना
लोकसभा निर्वाचन के लिए रायगढ़ सीट से आवेदन लेने आए रविशंकर ने आवेदन फार्म के बदले साढ़े बारह हजार रुपए चिल्हर में दिए। एक , दो और पांच के सिक्कों को रविशंकर डिब्बे में लेकर आए थे। हालांकि चिल्हर होने की वजह से गिनने में ही निर्वाचन विभाग के कर्मचारियों को तकरीबन आधे घंटे लगे। गिनने के लिए तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई, जिसके बाद रविशंकर को आवेदन दिया गया।
ये भी पढ़े –अभिनेता गोविंदा ने की सीएम कमलनाथ से मुलाकात, कयासो पर कहा-नई फिल्म के
रविशंकर ने अंबेडकर राईट पार्टी आफ इंडिया के प्रत्याशी के रुप में नामांकन फार्म खरीदा। हालांकि उसका कहना था कि उसके पास जो चिल्हर पैसे जमा हुए थे वो उसे ही लेकर आय़ा है। उसके पास कैश था पर ज्यादा नहीं था। उसने इस बात से इंकार किया कि वो ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रहा है।

Facebook


