अब घर में इलाज करा सकेंगे कोरोना मरीज, सरकार ने दी होम आइसोलेशन को मंजूरी, क्या होंगी शर्तें?..देखिए

अब घर में इलाज करा सकेंगे कोरोना मरीज, सरकार ने दी होम आइसोलेशन को मंजूरी, क्या होंगी शर्तें?..देखिए

अब घर में इलाज करा सकेंगे कोरोना मरीज, सरकार ने दी होम आइसोलेशन को मंजूरी, क्या होंगी शर्तें?..देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: July 31, 2020 2:02 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में कोरोना मरीजों के होम आइसोलेशन को मंजूरी दे दी है, इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है, शासन के इस फैसले के बाद सी केटेगरी के कोरोना संक्रमित मरीज घर में ही उपचार करा सकेंगे।कोरोना के साथ गंभीर बीमारी होने पर इसकी इजाजत नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: अतिक्रमण के खिलाफ पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का विरोध, SECL गेट पर जमीन पर बैठे रहे BJP के दो पूर्व वि…

आज स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के लिए होम आइसोलेशन के आदेश जारी कर दिए हैंं। बता दे कि जिन मरीजों के लक्षण बहुत कम दिखाई देगें उन्हे ही होम आइसोलशन की अनुमति दी जाएगी। अभी तक सिर्फ डॉक्टर्स को ही होम आइसोलशन की अनुमति थी लेकिन अब हल्के लक्षण वाले मरीज भी घर में रहकर उपचार पा सकेगें।

ये भी पढ़ें: स्कूल शिक्षा विभाग में तबादला, बदले गए जिला शिक्षा अधिकारी, देखें स…

मरीजों को अपने ही घर में घर वालों से अलग कमरे में रहना होगा, साथ ही मरीज के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था होना भी अनिवार्य रखा गया है। साथ ही होम आइसोलेशन का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान भी रखा गया है। लो रिस्क वाले मरीज से डिक्लेरेशन फॉर्म भरवाया जाएगा, वह अपने घर के परिजनों से अलग रहेगा और नियमों को तोड़ने मरीज के खिलाफ एफआईआर होगी। 

ये भी पढ़ें: कोरोना मरीजों को परोसे गए खाने में मिला कॉकरोच, अस्पताल में मचा हड़…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com