अब IPS अधिकारियों के हुए तबादले, इंटेलिजेंस चीफ हिमांशु गुप्ता को हटा कर आईजी आनंद छाबड़ा को मिली जिम्मेदारी

Ads

अब IPS अधिकारियों के हुए तबादले, इंटेलिजेंस चीफ हिमांशु गुप्ता को हटा कर आईजी आनंद छाबड़ा को मिली जिम्मेदारी

  •  
  • Publish Date - May 26, 2020 / 11:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

रायपुर। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में भी आज बड़ा फेरबदल करते हुए इंटेलिजेंस चीफ हिमांशु गुप्ता को हटा दिया गया है, इसके साथ ही आईजी आनंद छाबड़ा आईजी इंटेलिजेंस बनाए गए हैं। आनंद छाबड़ा रायपुर रेंज आईजी के साथ इंटेलिजेंस का भी पद संभालेंगे।

ये भी पढ़ें:  प्रदेश में बहुत बड़ी संख्या में हुए IAS-IFS अधिकारियों के तबादले, 2…

राज्य सरकार ने इंटेलिजेंस चीफ हिमांशु गुप्ता हटाकर पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। उन्हें अभी कोई विभाग नहीं दिया गया है। उनके आदेश में एडीजी पुलिस मुख्यालय लिखा है। आज दो आईपीएस अफसरों के आदेश भी जारी किए गए हैं। इसमें रायपुर रेंज आईजी डा0 आनंद छाबड़ा को हिमांशु गुप्ता की जगह पर प्रदेश का नया खुफिया चीफ की जिम्मेदारी दी गई है। वे रायपुर आईजी के साथ-साथ खुफिया भी संभालेंगे।

ये भी पढ़ें: बड़ा फेरबदल, भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला.. देखिए नवीन प…