Reported By: Dheeraj Sharma
,CG Baby Born in Train: छत्तीसगढ़ में चलती ट्रेन बनी डिलीवरी रूम, महिला ने नवजात को दिया जन्म, देखें वीडियो /image: AI Generated
राजनांदगांव। CG Baby Born in Train: क्या आपने कभी सुना है कि महिला ने चलती ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया हो, छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां सिकंदराबाद एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12771) सफर के दौरान एक मां ने चलती ट्रेन में पुत्र को जन्म दिया है। मानवीय संवेदनाओं और समय पर मिली मदद के चलते मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए जच्चा-बच्चा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत स्वस्थ बताई गई है।
CG Baby Born in Train जीआरपी थाना प्रभारी दया कुर्रे ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11:20 बजे सिकंदराबाद एक्सप्रेस के जनरल कोच में महिला यात्री के प्रसव की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जीआरपी एवं आरपीएफ के जवान स्टेशन पर पहुंचे और महिला भारती नट (21 वर्ष), पति जितेंद्र नट, निवासी कवर्धा तथा नवजात शिशु को सुरक्षित उतारकर अस्पताल पहुंचाया। वही पुरे मामले में महिला के पति जितेंद्र नट ने भावुक होकर बताया कि उनकी पत्नी की डिलीवरी में अभी करीब 15 दिन का समय शेष था। दोनों अपने घर कवर्धा लौट रहे थे। नागपुर के पास अचानक पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उन्होंने अगले स्टेशन गोंदिया में रेलवे अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन तब तक ट्रेन गोंदिया स्टेशन से रवाना हो चुकी थी।
जितेंद्र ने बताया कि ऐसे कठिन समय में ट्रेन में सफर कर रही दो महिला यात्रियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए उनकी पत्नी की प्रसव में मदद की, जिससे चलती ट्रेन में ही पुत्र का सुरक्षित जन्म हुआ। इसके बाद उन्हीं महिला यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम पूरी तैयारी के साथ मौजूद रही और जच्चा-बच्चा को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया।
CG Baby Born in Train जितेंद्र ने बताया कि मदद की आस में उसकी ट्रेन गोंदिया में छूट चुकी थी और बाद में वें दूसरी ट्रेन से डोंगरगढ़ पहुंचे। उन्होंने महिला यात्रियों, जीआरपी, आरपीएफ और अस्पताल के चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली मदद की बदौलत आज उनकी पत्नी और नवजात पुत्र दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
ये भी पढ़ें