सतना।जिले में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पर आज जानलेवा हमला हुआ हुआ है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वेंकट स्कूल के सामने का है। बताया जा रहा है किघटना में जिला अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा समेत एक अन्य युवक बुरी तरह घायल हो गये हैं। घटना के पीछे की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। घायलों को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर पर गहरी चोट लगने से हालत गंभीर बताई जा रही है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें –मुख्यमंत्री साइंस कॉलेज के पूर्व छात्र मिलन समारोह में हुए शामिल, कहा अब फोन टैपिंग नहीं होगा
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि स्वतंत्र मिश्रा अपने निजी काम के लिए जा रहे थे उस दौरान उनका एक साथी नीरज भी बाइक में उनके साथ था। जैसे ही दोनों वेंकट क्रमांक वन स्कूल के सामने पहुंचे तभी दर्जनभर अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और रॉड डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में स्वतंत्र मिश्रा समेत उनका साथी नीरज घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए स्थानीय लोगों की मदद से स्वतंत्र मिश्रा और उसके साथी को आनन-फानन सतना जिला अस्पताल लाया गया स्वतंत्र मिश्रा के सर पर गहरी चोट लगने से हालत गंभीर बताई जा रही है।कोतवाली थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद और अन्य अज्ञात युवकों के नाम एफ आई आर दर्ज कर ली है।