CG Assembly Election 2023: पुराने चेहरे नया चुनाव..कितना कारगर ये दांव? देखें IBC24 की नंबर 1 डिबेट CG Ki Baat

CG Assembly Election 2023: पुराने चेहरे नया चुनाव..कितना कारगर ये दांव? देखें IBC24 की नंबर 1 डिबेट CG Ki Baat

CG Assembly Election 2023: पुराने चेहरे नया चुनाव..कितना कारगर ये दांव? देखें IBC24 की नंबर 1 डिबेट CG Ki Baat
Modified Date: October 9, 2023 / 09:51 pm IST
Published Date: October 9, 2023 9:51 pm IST

रायपुर। CG Assembly Election 2023 9 अक्टूबर सोमवार का दिन, सियासी लिहाज से बेहद अहम और तेज घटनाक्रम वाला रहा। निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम घोषित कर दिया। छत्तीसगढ़ में कुल 90 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 7 नवंबर को कुल 20 सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चऱण में 17 नवंबर को 70 सीटों पर मतदान होगा और 3 दिसंबर को सभी राज्यों के नतीजे एकसाथ आएंगे।

Read More: Vidhan Sabha Election 2023 Update: सभी राज्यों में हो रहा है भाजपा का सूपड़ा साफ़…कांग्रेस नेता ने कर दिया BJP के चुनावी रणनीति का खुलासा

CG Assembly Election 2023 चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लग चुकी है। एक तरफ चुनाव तारीखों का ऐलान हुआ तो अगले ही घंटे भाजपा ने 3 राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ में अपने कुल 162 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। छत्तीसगढ़ में पहली सूची में 21 नाम तो आज दूसरी सूची में 64 कैंडिडेट्स नामों का ऐलान हो चुका है। यानी बीजेपी ने अब तक कुल 90 में से 85 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। अब भाजपा को महज 5 सीटों-पंडरिया, बेमेतरा, अंबिकापुर, कसडोल, बेलतरा सीट पर उम्मीदवार घोषित करने है।

Read More: MP Assembly Election 2023 : BJP की चौथी लिस्ट…! 9वीं बार गोपाल भार्गव को मिला टिकट, 1985 से अब तक नहीं हारे एक भी चुनाव… 

बीजेपी ने पहली सूची में हारी हुई सीटों पर फोकस किया था जबकि आज जारी सूची में 9 महिलाओं, 43 नए प्रत्याशियों जो पहली बार चुनाव लड़ेंगे उन्हें मौका दिया है। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में कुल 4 सांसदों को विधानसभा चुनाव मैदान में उतार दिया है, 3 महामंत्रियों को टिकट दिया है और सबसे बड़ी बात रमन सरकार के 17 पूर्व मंत्रियों को टिकट दिया है, इनमें से ज्यादातर वो दिग्गज हैं, जो 2018 में चुनाव हार गए थे। फिर भी पार्टी ने उनपर भारोसा किया है। आज का सबसे बड़ा सवाल यही है, पुराने चेहरों पर नया दांव पार्टी की मजबूरी है या मजबूत स्ट्रेटेजी?

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।