इन दो जिलों के दौरे पर मुख्यमंत्री, प्रतिभावान छात्रों को करेंगे सम्मानित
इन दो जिलों के दौरे पर मुख्यमंत्री, प्रतिभावान छात्रों को करेंगे सम्मानित
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को बालोद और बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम अर्जुंदा में शाला प्रवेश उत्सव में शामिल होंगे, और वहां प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही बेमेतरा जिले के ग्राम बावामोहतरा में छत्तीसगढ़ डड़सेना समाज की महासभा में शामिल होंगे।
ये भी पढ़े: नगरीय विकास एवं आवास विभाग में बड़ा फेरबदल, 88 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 11 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.30 बजे बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के अर्जुन्दा गांव पहुंचेंगे। जहां शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
ये भी पढ़े: राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के बंपर तबादले, 54 अधिकारियों का ट्रांसफर
इसके साथ सीएम भूपेश बघेल दोपहर एक बजे बेमेतरा जिले के ग्राम बावामोहतरा पहुंचकर छत्तीसगढ़ डड़सेना समाज की महासभा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2.30 बजे रायपुर लौटने की संभावना है।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/L-6Plgid_Ig” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


