सूरजपुर में फिर मिला एक कोरोना पॉजिटिव, छत्तीसगढ़ में हुए 34 एक्टिव केस

सूरजपुर में फिर मिला एक कोरोना पॉजिटिव, छत्तीसगढ़ में हुए 34 एक्टिव केस

सूरजपुर में फिर मिला एक कोरोना पॉजिटिव, छत्तीसगढ़ में हुए 34 एक्टिव केस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: May 18, 2020 1:12 pm IST

सूरजपुर। सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में ​फिर से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है। आज सूरजपुर में मिला नया मरीज 15 दिनों से क्वारेंटाइन में था जो कि दिल्ली से लौटा था। 

ये भी पढ़ें: सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार, ज़िला बल और डीआरजी की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

इसके पहले भी सरगुजा के कोरिया जिले से भी एक कोरोना मरीज और अंबिकापुर से एक कोरोना मरीज मिला है, जिसके बाद अब सरगुजा संभाग में कोरोना मरीजों की संख्या 3 हो गई है।

ये भी पढ़ें: आगामी कुछ घंटों के भीतर राजधानी रायपुर सहित इन जिलों में हो सकती है…

बीते दिन छत्तीसगढ़ में एक दिन में 25 नए केस सामने आए जो कि प्रदेश में एक दिन में सामने आए मामलों की सबसे बड़ी संख्या थी। प्रदेश में अब तक 93 कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि अब तक 59 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 34 मरीजों का उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें: बलौदाबाजार जिले के इन 3 क्वारंटाईन सेंटर में पाए गए थे 6 कोरोना मरी…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com