मप्र में बस पलटने से एक की मौत, 20 घायल

मप्र में बस पलटने से एक की मौत, 20 घायल

मप्र में बस पलटने से एक की मौत, 20 घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: July 17, 2021 10:22 am IST

अनूपपुर, (मप्र), 17 जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शनिवार को एक निजी बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

जैतहारी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक के के त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे बैहर घाट पर उस समय हुई जब बस अमरकंटक से शहडोल जा रही थी। बस में 25 लोग सवार थे।

त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में 27 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। घायलों को अनूपपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

भाषा सं दिमो देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में