रायपुर में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर वीरांगना रैली का आयोजन
रायपुर में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर वीरांगना रैली का आयोजन
रायपुर। अंग्रेजों से लोहा लेने वाली रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर राजधानी रायपुर में आज सुबह वीरांगना रैली निकलेगी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित वीरांगना रैली. रायपुर के मरीन ड्राइव से निकलेगी।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस की जन अधिकार पदयात्रा का आज समापन

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के निजी काॅलेजों में पहली बार हो रहे छात्रसंघ चुनाव
इसमें 35 घोड़ों और 5 बग्घियों पर प्रदेश की बेटियां सवार होंगी और रानी लक्ष्मीबाई के अवतार में नज़र आएंगी। 1 हजार छात्राएं लक्ष्मी बाई बनकर रैली में चलेंगी और करीब 10 हजार बालिकाओं की रैली. लक्ष्मीबाई के शौर्य, साहस और आत्मबल को अनुभव करेंगी।

सीएम रमन सिंह हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत करेंगे। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय भी इस मौके पर मौजूद रहेंगी।
ये भी पढ़ें- वन मंत्री महेश गागड़ा को माओवादियों की धमकी

ये भी पढ़ें- बंदरों की नसबंदी…..
वीरांगना रैली. मरीन ड्राइव से चलकर बूढ़ातालाब इंडोर स्टेडियम पहुंचेगी.. जहां एक कार्यक्रम में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


