महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के नौ हजार से ज्यादा मामले, 42 और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के नौ हजार से ज्यादा मामले, 42 और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के नौ हजार से ज्यादा मामले, 42 और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: March 3, 2021 3:57 pm IST

मुंबई, तीन मार्च (भाषा) महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,855 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 21,79,185 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि महामारी से 42 और मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही राज्य में मृतकों की संख्या 52,280 पर पहुंच गई।

महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 के 20,43,349 मरीज ठीक हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि अभी राज्य में 82,343 मरीज उपचाराधीन हैं।

राजधानी मुंबई में पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण के 1,121 नए मामले सामने आए।

इसके साथ ही शहर में कुल मामले बढ़कर 3,28,742 हो गए। मुंबई में कोविड-19 से छह और मरीजों की मौत हो गई।

भाषा यश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में