अब 20 फरवरी तक होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, शासन ने जारी किया आदेश

अब 20 फरवरी तक होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, शासन ने जारी किया आदेश

अब 20 फरवरी तक होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, शासन ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: February 10, 2020 5:53 pm IST

रायपुर। राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में धान खरीदी की नगद व लिंकिंग में खरीदी की समय अवधि को बढ़ाकर 20 फरवरी 2020 तक कर दिया गया है। समयावधि बढ़ाने के संबंध में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से खाद्य विभाग के सचिव द्वारा आदेश जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: अपनी मां के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्वांजलि, कहा’ आपके संस्कार सदैव मेरी शिराओं में जीवित रहेंगे’

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 8 फरवरी को हुई केबिनेट की बैठक में प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि 20 फरवरी तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके पूर्व 1 दिसंबर 2019 से 15 फरवरी 2020 तक धान खरीदी की अवधि निर्धारित की गई थी।

ये भी पढ़ें: श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का राजकीय सम्मान से…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com