पालघर: चोरी गयी 16 प्रतिमाएं बरामद, छह गिरफ्तार
पालघर: चोरी गयी 16 प्रतिमाएं बरामद, छह गिरफ्तार
पालघर, 25 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार में अष्टधातु से बनी मूर्तियों को चुराने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विरार अपराध शाखा इकाई के वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद भद्रक ने बताया कि जैन मंदिर से 15-16 दिसंबर को 1.68 लाख रुपये की 16 मूर्तियां गायब हो गई थीं।
उन्होंने कहा,‘‘गिरफ्तार किए गए छह लोगों में वे दो लोग शामिल हैं, जिन्होंने ये मूर्तियां खरीदीं।”
उन्होंने कहा कि उनके पास से सभी 16 मूर्तियां बरामद की गई हैं।
भाषा शुभांशि माधव
माधव

Facebook


