क्षिप्रा नदी में लगातार हो रहे धमाकों से दहशत, 10 फीट तक उपर उछल रहा पानी.. देखिए वीडियो

क्षिप्रा नदी में लगातार हो रहे धमाकों से दहशत, 10 फीट तक उपर उछल रहा पानी.. देखिए वीडियो

क्षिप्रा नदी में लगातार हो रहे धमाकों से दहशत, 10 फीट तक उपर उछल रहा पानी.. देखिए वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: March 7, 2021 10:04 am IST

उज्जैन, मध्यप्रदेश। सांवेर रोड स्थित क्षिप्रा नदी के त्रिवेणी घाट स्टॉप डैम के पास बने नए घाट के सामने नदी में भूगर्भीय हलचल देखी जा रही है। नदी में से अचानक विस्फोट हो रहे हैं, और पानी आग और धुआं उगल रहा है।  26 फरवरी से लगातार धमाके होने की सूचना मिलने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। 

पढ़ें- राज्यपाल अनुसुइया उइके ने की गोयल ग्रुप के चेयरमैन ..

धमाके के साथ 10 फिट से अधिक ऊंचाई तक पानी उछल रहा है। पानी में विस्फोट से क्षेत्रवासियों में दहशत फैल गई है। लोगों को नदी के किनारों पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। विस्फोट को कलेक्टर ने चिंताजनक बताया है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को जानकारी मिलने के बाद स्थानीय भूगर्भ वैज्ञानिकों की टीम भी जांच में जुट गई है। 

पढ़ें- IPL 2021 : पहला मैच नौ अप्रैल को चेन्‍नई में, फाइनल…

गौरतलब है कि 13 मार्च को शनिचरी अमावस्या भी है। इसमें हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने घाट पर पहुंचते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अच्छी बात यह है कि प्रशासनिक अमला मौका मुआयना कर चुका है।

पढ़ें- IBC24 नारी रत्न सम्मान 2021, गोयल ग्रुप के चेयरमैन …

वहीं पानी का सैंपल लेकर टीम ने जांच हेतु लेबोरेटरी भेज दिया है। साथ ही जूलॉजिकल सर्वे टीम को भी मेल कर दिया गया है। 

 


लेखक के बारे में