कल शाम 4 बजे सीएम निवास में होगा संसदीय सचिवों का शपथ ग्रहण, बुधवार को विधायक दल की बैठक

कल शाम 4 बजे सीएम निवास में होगा संसदीय सचिवों का शपथ ग्रहण, बुधवार को विधायक दल की बैठक

कल शाम 4 बजे सीएम निवास में होगा संसदीय सचिवों का शपथ ग्रहण, बुधवार को विधायक दल की बैठक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: July 13, 2020 12:06 pm IST

रायपुर। प्रदेश में नियुक्त होने वाले संसदीय सचिवों का शपथग्रहण कल होगा, मुख्यमंत्री निवास में शाम 4 बजे संसदीय सचिवों को शपथ दिलाई जाएगी। उसके बाद अगले दिन यानि बुधवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स अथॉरिटी में हुई OSD की नियुक्ति, विष्णु श्रीवास्तव को दी गई जिम्मेदारी

बता दें प्रदेश में लंबे समय से चल रही कयासों का अंत हो गया है। जानकारी के अनुसार 15 विधायकों को संसदीय ​सचिव बनाया जा सकता है। तय फार्मूले के अनुसार जिन जिलों में मंत्री नहीं हैं उन जिलों से संसदीय सचिव बनाए जा सकते हैं। 12 विधायक में 3 महिला विधायकों के शामिल होने की खबरें हैं।

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री ने कहा लॉकडाउन नहीं है कोरोना का हल, अब रोज होंगे …

जानकारी के अनुसार कल ये सभी शपथ ले सकते हैं —
शपथ लेने वाले संसदीय सचिवों में द्वारिकाधीश यादव, विनोद सेवनलाल चंद्राकर, चन्द्रदेव राय, सुश्री शकुन्तला साहू,  विकास उपाध्याय, श्रीमती अंबिका सिंहदेव,  चिंतामणी महाराज,  यू.डी. मिंज,  पारसनाथ राजवाड़े, इंदरशाह मण्डावी,  कुंवरसिंह निषाद, गुरूदयाल सिंह बंजारे, डाॅ. रश्मि आशीष सिंह, शिशुपाल सोरी और  रेखचंद जैन शामिल है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com