रायपुर गोईंग पिंक के प्री इवेंट में शामिल हुए मॉडल मिलिंद सोमन
रायपुर गोईंग पिंक के प्री इवेंट में शामिल हुए मॉडल मिलिंद सोमन
रायपुर: ‘हेल्थ इज वेल्थ’ जी हां स्वस्थ्य शरीर सबसे बड़ा धन है, वर्तमान समय में सभी आयुवर्ग के लोगों में हेल्थ को लेकर जागरुकता के लिए रायपुर गोईंग पिंक द्वारा मैराथन 12 नवंबर को आयोजित है, जिसके प्री इवेंट में प्रदेश की महिलाओं और सभी आयुवर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़ कर अपनी सहज सहभागिता दिखाई. बतादें की इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश के कई जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं और सभी आयुवर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। कवर्धा से भी महिलाएं इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंची, इससे यह तो तय है कि ग्रामीण इलाकों में भी स्वास्थ्य को लेकर लोग सचेत हैं और इस तरह के आयोजनों में भागीदार बनकर वे अपनी स्वस्थ्य मानसिकता जाहिर करते हैं.
वर्तमान समय में यह बहुत जरुरी है कि युवा वर्ग अपने हेल्थ को लेकर गंभीर हो, इसी बात को ध्यान में रख कर रायपुर गोईंग पिंक ने प्रदेश में यह प्रयास किया है. जिसके प्री इवेंट में शामिल होने के लिए पिंकेथॉन के फाउंडर और ब्रांड एम्बेसडर मॉडल,एक्टर मिलिंद सोमन बुधवार को रायपुर पहुंचे. उन्होंने कहा कि फिट रहने के लिए हर व्यक्ति को खुद अपने लिए समय निकालना चाहिए और यहीं उनके फिटनेस का राज भी है । इसी राज को मिलिंद ने लोगों से शेयर भी किया और 12 नवंबर को होने वाले मैराथन में शामिल होने के लिए लोगों से अपील किया. बतादें कि 12 नवंबर को होने वाले मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन जल्दी ही शुरू होने वाला है।

Facebook


