पीएम मोदी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर बधाई दी, ट्वीट कर लिखी ये बात…देखिए

पीएम मोदी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर बधाई दी, ट्वीट कर लिखी ये बात...देखिए

पीएम मोदी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर बधाई दी, ट्वीट कर लिखी ये बात…देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: March 23, 2020 6:29 pm IST

भोपाल। पीएम मोदी ने आज सीएम शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है। वहीं मध्यप्रदेश में तख्तापलट में अहम भूमिका निभाने वाले नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर सीएम शिवराज सिंह को बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि वे प्रदेश के विकास के लिए हमेशा शिवराज सिंह सरकार के साथ हैं।

ये भी पढ़ें:कोरोना को लेकर भ्रामक प्रचार कर IBC24 की छवि धूमिल करने की ​कोशिश, फेक न्यूज का खंडन करता है हमार…

ट्वीट कर उन्होने कहा कि ‘मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने और चौथी बार मुख्यमंत्री का पद संभालने पर श्री शिवराजसिंह चौहान जी को हार्दिक बधाई। प्रदेश के विकास प्रगति और उन्नति में मैं सदैव आपके साथ खड़ा हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप के नेतृत्व में मप्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।’

ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा बोले बीजेपी में असंतुष्ट नेताओं की फौज..कई…

बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कमलनाथ सरकार से नाराजगी के कारण ज्योतिरा​त्यि सिंधिया समर्थक 19 विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया और उनके इस्तीफा देने के बाद ही कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई अंतत: उन्हे अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने दी शिवराज सिंह को ब…

वहीं छत्तीसगढ़ के नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी शिवराज सिंह चौहान को बधाई दी है। उन्होने चौथी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी, उन्होने कहा कि शिवराज के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने से देश और प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं,उनके नेतृत्व में फिर एक बार मध्यप्रदेश विकास की नई राह पर अग्रसर होगा।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com