एमपी के स्ट्रीट वेंडर्स के साथ आज ‘स्वनिधि संवाद’ करेंगे पीएम मोदी, सांवेर के छगन लाल वर्मा से करेंगे चर्चा
एमपी के स्ट्रीट वेंडर्स के साथ आज 'स्वनिधि संवाद' करेंगे पीएम मोदी, सांवेर के छगन लाल वर्मा से करेंगे चर्चा
इंदौर, मध्यप्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के स्ट्रीट वेंडर्स के साथ “स्वनिधि संवाद’’ करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी सांवेर के छगन लाल वर्मा से भी बात करेंगे।। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पथ विक्रेता आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना के संदर्भ में चर्चा की होगी। प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण होगा रविन्द्र नाटय गृह से होगा।
पढ़ें- मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 50 हजार के पा…
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi कल 9 सितंबर सुबह 11 बजे मध्यप्रदेश के स्ट्रीट वेंडर बन्धुओं के साथ ‘स्वनिधि संवाद’ करेंगे।
हम सभी मध्यप्रदेशवासी प्रधानमंत्री जी के विचार सुनने और उनके आशीर्वचन प्राप्त करने के लिए लालायित हैं।#AatmaNirbharVendor https://t.co/AZB1KLDQ9y
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 8, 2020
कोविड-19 महामारी से प्रभावित रेहड़ी पटरी वालों को फिर से रोजगार से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना’ की शुरुआत की है। “स्वनिधि संवाद’’ को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट कर मध्य प्रदेश सरकार की तारीफ की है।
पढ़ें- कोविड सेंटर से हत्या का आरोपी फरार, पुलिस ने किया 10 हजार का इनाम घोषित
पीएम मोदी की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा है ” 9 सितंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाले ‘स्वनिधि संवाद’ को लेकर बेहद उत्सुक हूं। इस विशेष बातचीत में मध्य प्रदेश के हमारे परिश्रमी स्ट्रीट वेंडर्स के अनुभवों को जानने का अवसर मिलेगा।
पढ़ें- रायपुर में फीवर क्लीनिक का शुभारंभ करेंगे विकास उपाध्याय, शुरुआती ल…
स्ट्रीट वेंडर्स की सहायता के लिए इस वर्ष जून में पीएम-स्वनिधि योजना लॉन्च की गई थी। यह खुशी की बात है कि मध्य प्रदेश में इस स्कीम के तहत 4.5 लाख स्ट्रीट वेंडर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यह एक बड़ी संख्या है, जिसके लिए मैं मध्य प्रदेश सरकार की सराहना करता हूं।

Facebook


