PM मोदी ने की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, VC के जरिए शामिल हुए CM भूपेश बघेल, मंत्री सिंहदेव ने कहा केंद्र से और अधिक आर्थिक मदद की जरूरत

PM मोदी ने की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, VC के जरिए शामिल हुए CM भूपेश बघेल, मंत्री सिंहदेव ने कहा केंद्र से और अधिक आर्थिक मदद की जरूरत

PM मोदी ने की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, VC के जरिए शामिल हुए CM भूपेश बघेल, मंत्री सिंहदेव ने कहा केंद्र से और अधिक आर्थिक मदद की जरूरत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: November 24, 2020 5:57 am IST

रायपुर। पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को ले​कर आज मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। पीएम की बैठक में छग की मांग को लेकर स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ को आर्थिक मदद की जरूरत है, सामग्री और अन्य व्यवस्थाएं छत्तीसगढ़ खुद कर लेगा।

ये भी पढ़ें:कोरोना से जंग लड़ रहे डॉक्टर शुभम को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने किया ट्वीट, कहा- आप पर प्रदेश गर्व करता है, जल्द होंगे स्वस्थ

उन्होंने कहा कि अब पहले की तरह सामग्री और बाकी चीजों की जरूरत नहीं है क्योंकि बाजार में कम दरों में सब कुछ उपलब्ध है। उन्होंने कहा​ कि केंद्र और अधिक आर्थिक मदद करे जिससे राज्य अपने संसाधन बढ़ा सके। अतिरिक्त आर्थिक मदद नहीं दे सकते तो हमारे जीएसटी का ही 800 करोड़ बकाया दे देवें।

ये भी पढ़ें: केंद्रीय कृषि बिल के विरोध में 4 राज्यों के किसान द…

वहीं बैठक में मंत्री TS सिंहदेव के अलावा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल, सुब्रत साहू सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। बता दें कि देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण की गति बढ़ रही है जिसे देखते हुए प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की है।

ये भी पढ़ें: प्रदेश के 5 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहले लगेगा…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com