बैंक कैशियर से 3 करोड़ की ठगी करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बैंक कैशियर से 3 करोड़ की ठगी करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायपुर में सहारा बैंक के कैशियर प्रदीप बोड़ले से तीन करोड़ 10 लाख रूपये की ठगी करने वाले नाइजीरियन गैंग के तीन सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं..। रायपुर क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरोह के दो सदस्य मोहम्मद फिरोज और अनवर को दिल्ली से और एक सदस्य विनोद पासवान को बिहार के भागलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरूआती जांच में जो जानकारी पुलिस के हाथ लगी है, वो काफी चैंकाने वाली है..। इस गिरोह में नाईजीरियन युवक के अलावा कुछ युवतियां और कुछ बड़े बड़े कारोबारी तक शामिल हैं..।
हालांकि इस गैंग का मुख्य सरगना फरार है, पुलिस के अनुसार दिल्ली में नाइजीरियन युवक रॉबर्ट ने इस गैंग को तैयार किया है, जिसमें कमीशन पर अकाउंट में पैसे जमा कराने वाले लोगों को जोड़ा गया। जाल में फंसे लोगों को हनी ट्रैप में फंसाने के लिए युवतियों का भी इस्तेमाल किया गया है । इसके अलावा बड़ी रकम को इधर से उधर करने के लिए कई बड़े कारोबारी और उद्योगपतियों को भी जोड़ा गया है।

Facebook


