स्कूल क्लर्क का अपहरण करने वाले 4 दोस्त चढ़े पुलिस के हत्थे, कनपटी पर बंदूक रख बनाया ​वीडियो फिर पत्नी से मांगी फिरौती

स्कूल क्लर्क का अपहरण करने वाले 4 दोस्त चढ़े पुलिस के हत्थे, कनपटी पर बंदूक रख बनाया ​वीडियो फिर पत्नी से मांगी फिरौती

स्कूल क्लर्क का अपहरण करने वाले 4 दोस्त चढ़े पुलिस के हत्थे, कनपटी पर बंदूक रख बनाया ​वीडियो फिर पत्नी से मांगी फिरौती
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: February 8, 2020 9:52 am IST

इंदौर। हीरानगर पुलिस ने ऐसे चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने अपने ही दोस्त का अपहरण कर दो लाख की फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर अपहृत हुए युवक को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो पुरुष और 2 महिला शामिल हैं जो पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, सभी आरोपियों से हीरानगर पुलिस पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें:खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का बयान, बोले- बढ़ाई जाएगी धान खरीदी की अंतिम तारीख

दरअसल, इंदौर के सिक्का स्कूल में क्लर्क के पद पर काम करने वाले अमित पाल का 2 दिन पहले उसके ही दोस्त ने घर बुलाकर अपहरण कर लिया था। वारदात में आरोपी के दो साथी युवक और दो महिलाएं शामिल थी। जहां आरोपियों ने युवक को राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के एक मकान में किराए से ले जाकर रखा था। और उसका पीड़ित की कटपटी पर नकली बंदूक रख कर वीडियो बनाकर अमित की पत्नी को भेजा था और दो लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी।

ये भी पढ़ें: शादी से पहले युवती ने बॉयफ्रेंड के साथ खेत में लगाई फांसी, फैली सनसनी

इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में तफ्तीश कर राजेंद्र नगर क्षेत्र में जिस मकान में युवक को रखा गया था वहां दबिश देकर युवक अमित पाल को मुक्त करवाया और आरोपियों को हिरासत में लिया। इस पूरे मामले में पुलिस को अमित पाल पर भी शक है।

ये भी पढ़ें: भूपेश केबिनेट की अहम बैठक आज, बजट तैयारियां और धान खरीदी सहित इन मु…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com