दंतेवाड़ा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 3 IED ब्लास्ट, 2 आईईडी बरामद
दंतेवाड़ा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 3 IED ब्लास्ट, 2 आईईडी बरामद
दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़। दंतेवाड़ा के पल्ली बारसुर रोड पर एक बार फिर नक्सलियों की उपस्थिति देखने को मिली है। घोटिया गांव के जंगलों में पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है।
पढ़ें- होली पर लॉकडाउन को लेकर आज हो सकता है फैसला, शब-ए-…
मौके से पुलिस ने आईईडी, पिट्ठू समेत दूसरे सामान बरामद की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घोटिया के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी है।
पढ़ें- प्यासे कौवे ने नल की टोंटी खोलकर पिया पानी, वीडियो देखकर हैरान रह गए लोग
इसी सूचना पर बारसुर और आसपास के कैम्पों से डीआरजी, एसटीएफ़, सीआरपीएफ़ और सीएएफ के जवानों को सर्चिंग के लिए भेजा गया था। जब ज़वानों ने नक्सलियों की घेराबंदी करनी शुरू की, नक्सलियों को इसकी भनक लग गई और पुलिस पर फायरिंग कर मौक़े से भाग निकले।
पढ़ें- मुंबई के सबसे बड़े ड्रग सप्लायर का बेटा ‘बटाटा’ गिर…
जवानों ने भी काफी दूर तक उनका पीछा किया। इस दौरान ज़वानों तीन आईईडी को मौक़े पर ही नष्ट कर दिया, दो आईईडी ज़वानों ने बरामद किया है। इसके अलावा पिट्ठू, वायर, दैनिक उपयोगी सामान भी पुलिस ने बरामद की है।

Facebook


