फिरौती के लिए अगवा छात्र को पुलिस ने संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद सुरक्षित बचाया

फिरौती के लिए अगवा छात्र को पुलिस ने संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद सुरक्षित बचाया

फिरौती के लिए अगवा छात्र को पुलिस ने संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद सुरक्षित बचाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: April 11, 2021 5:33 pm IST

मथुरा, 11 अप्रैल (भाषा) जनपद से फिरौती के लिए अगवा छात्र को पुलिस ने संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद सुरक्षित बचा लिया है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ है जबकि उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि गोविंद नगर थाना क्षेत्र निवासी गंतव्य अग्रवाल (19) बी.कॉम, प्रथम वर्ष का छात्र है। शुक्रवार सुबह वह कोचिंग गया था, लेकिन लौटा नहीं।

उन्होंने बताया कि शनिवार को उसके पिता सचिन अग्रवाल के पास एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए फोन आया, जिसपर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गंतव्य को सुरक्षित मुक्त करा लिया।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान शिव कुमार के रूप में हुई है जबकि उसके साथियों की पहचान शोभित पुत्र संजय और शोभित चैहान के रूप में हुई है।

भाषा सं अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में