कैबिनेट मंत्री बनने से पहले ही लगे बधाई के पोस्टर, कल 11 बजे होगा शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार

कैबिनेट मंत्री बनने से पहले ही लगे बधाई के पोस्टर, कल 11 बजे होगा शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार

कैबिनेट मंत्री बनने से पहले ही लगे बधाई के पोस्टर, कल 11 बजे होगा शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: July 1, 2020 4:07 pm IST

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में कल मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। इसकी घोषणा खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की है। ये खबर आने के बाद ग्वालियर में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही फूलबाग चौराहे पर बधाई के पोस्टर लग चुके हैं। शपथ से पहले ही पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को कैबिनेट मंत्री बनने की बधाई वाले पोस्टर लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, गुरुवार को 10 बजे पहुंचेंगे भोपाल

पोस्टरों पर लिखा है कि ‘मेरे बड़े भाई प्रद्युम्न सिंह तोमर को कैबिनेट मंत्री बनने पर अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं’। ये पोस्टर पूर्व मंत्री पवन सिंह के भाई देवेंद्र सिंह चौहान और उनके समर्थकों ने लगाये हैं। शुरू से ही संभावना जताई जा रही है कि ग्वालियर जिले से सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी और प्रद्युम्न सिंह तोमर को शिवराज सरकार के नए मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी।

ये भी पढ़ें: मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर CM आवास में बड़ी बैठक, इन 13 नए चेहरों क…

यही वजह है कि दोनों पूर्व मंत्री आज रात भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं आज वे सीएम हाउस में सीएम शिवराज से मुलाकात की है, जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए उन्हे फोन किया गया था, हालांकि कल साफ हो जाएगा कि किन चेहरों को शिवराज की नई टीम में शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: आनंदी बेन पटेल ने ली राज्यपाल पद की शपथ, चीफ जस्टिस AK मित्तल ने दि…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com