गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के छह जवानों को मिलेगा मरणोपरांत वीरता पदक
गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के छह जवानों को मिलेगा मरणोपरांत वीरता पदक
कल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर दो आईपीएस अफसर समेत छत्तीसगढ़ के 21 जांबाज अफसरों को पुलिस पदक से सम्मानित किया जा रहा है।आपको बता दें कि इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की भूमि की रक्षा के लिए शहीद हुए दो हेड कांस्टेबल सहित छह जवानों को मरणोपरांत वीरता पदक दिया जायेगा जिनमें रोहित कुमार सोरी (हेड कांस्टेबल), मनोज कुमार बघेल (हेड कांस्टेबल), रजमन नेताम (कांस्टेबल), किरण कुमार देशमुख ( कांस्टेबल), मोहन सिंह उईके ( कांस्टेबल), राजकुमार मरकाम ( कांस्टेबल) शामिल हैं। वहीं एसपी केएल ध्रुव के अलावे इंस्पेक्टर चाणक्य नाग और सब इंस्पेक्टर मनोज सिंह को भी वीरता पदक से सम्मानित किया जायेगा।

ये भी पढ़े – भिलाई के मदरसे में फहराया जाएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा
इनमें से 10 पुलिस अफसरों को अदम्य साहस के लिए पुलिस वीरता पदक से और उत्कृष्ट सेवा के लिए 11 पुलिस अफसरों व जवानों को सराहणीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक दिया जायेगा। कांकेर के एसपी कन्हैयालाल ध्रुव को उनके अदम्य साहस के लिए पुलिस वीरता पदक दिया जायेगा। वहीं, पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए आईपीएस शंकर शंकर लाल बघेल को सराहनीय सेवा पुलिस पदक से सम्मानित दिया जायेगा।
ये भी पढ़े – दंतेवाड़ा जिले का पालनार बना छत्तीसगढ़ का पहला कैशलेस गाँव
छत्तीसगढ़ की 9वीं बटालियन दंतेवाड़ा के कमांडेंट शंकरलाल बघेल को इस बार सराहनीय सेवाओं के लिए पदक दिया जा रहा है। वहीं रायपुर के एरिया इंस्पेक्टर इश्वर प्रसाद मिश्रा, दंतेवाड़ा के एएसआई फागुराम लहरे, सरगुजा के 10वी बटालियन के सेक्शन इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार कश्यप, 12वीं बटालियन रामानुजगंज के सहायक प्लाटून कमांडेंट मैक्सीमिलयनुयूस टिर्की, दरभा पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल रधेला कोर्राम, वीआईपी सिक्युरिटी के हेड कांस्टेबल विजय कुमार चौबे, दुर्ग के हेड कांस्टेबल सत्यनारायण शर्मा, धमतरी पुलिस लाइन के हेड कांस्टेबल रामवतार सिंह राजपूत और राजनांदगांव ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल शेषनारायण देवांगन को सहायनीय सेवा पदक दिया जायेगा।
वेब टीम IBC24

Facebook


