राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 11 नवंबर को फिर आ रहे है रायपुर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 11 नवंबर को फिर आ रहे है रायपुर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 11 नवंबर को  फिर आ रहे है रायपुर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: November 8, 2017 7:18 am IST

छत्तीसगढ़ के लोगो का ये प्यार है ही की भारत के राष्ट्रपति एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार यहाँ आने का मन बनाये है. हालांकि राष्ट्रपति का ये औपचारिक छत्तीसगढ़ दौरा नहीं होगा। दरअसल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 10 नवंबर को भोपाल के दौरे पर रहेंगे। उसके बाद दूसरे दिन राष्ट्रपति अमरकंटक के दौरे पर रवाना होंगे। अमरकंटक रवाना होने के दौरान ही 11 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कुछ देर के लिए रायपुर में रूकेंगे।

घासीदास की तपोभूमि में ऱाष्‍ट्रपति

  राष्ट्रपति रायपुर एयरपोर्ट से ही सेना के हेलीकाप्टर से अमरकंटक रवाना होंगे। रायपुर एयरपोर्ट पर हालांकि वो कितने देर के लिए रूकेंगे, ये पूरा कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है प्रोटोकॉल के तहत राष्ट्रपति का स्वागत मुख्यमंत्री सहित कई शीर्ष अधिकारी करेंगे। अमरकंटक में राष्ट्रपति नर्मदा नदी के तट पर बने मां नर्मदा मंदिर भी जायेंगे और दर्शन करेंगे.उसके बाद वो IGNTU भी पहुंचेंगे।आपको बता दें कि राष्ट्रपित इसी महीने की 5 तारीख को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर आये थे. इस दौरान उन्होंने  गुरुघासी दास बाबा की जन्म स्थली पर जा क्र  जैतखंभ का भी दर्शन किया था।

छत्तीसगढ़ के हाथी क्यों बन गए हत्यारे

 


लेखक के बारे में