9 साल की बच्ची के साथ मंदिर में पुजारी ने की अश्लील हरकत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा, पुलिस ने दबोचा
9 साल की बच्ची के साथ मंदिर में पुजारी ने की अश्लील हरकत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा, पुलिस ने दबोचा
शाहजहांपुर (उप्र), (भाषा) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक मंदिर के पुजारी को नौ वर्षीय बच्ची के साथ मंदिर के अंदर अश्लील हरकतें करने के आरोप में बुधवार को मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया।
Read More News: शहर कांग्रेस अध्यक्ष पर रॉड से हमला, कुत्ते के बच्चे को मारने का विरोध करने पर दो युवकों ने किया हमला
पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आज शाम को शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मंदिर के पुजारी राघव गिरि (42) गोबर लेने जा रही नौ वर्षीय बच्ची को बहला फुसला कर मंदिर के अंदर ले गया और उसके साथ कथित रूप से अश्लील हरकतें कीं।
Read More News : ग्रुप कमांडेंट ए गुप्ता को गुरुवार को दी जाएगी अंतिम सलामी, मिग-21 की उड़ान के दौरान हुए थे शहीद
उन्होंने बताया कि बच्ची किसी तरह पुजारी के कब्जे से छूट कर घर गई और परिजनों को घटना के बारे में बताया। कुमार ने बताया कि इसके बाद ग्रामीण लामबन्द होकर मंदिर पर आ गए मगर पुजारी ने खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया।
Read More News: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज : तेंदुलकर, युवी, युसुफ पठान की धुआंधार बल्लेबाजी से भारत फायनल में, वेस्टइंडीज लीजेंड्स
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुजारी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read More News: पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन पर मंथन जारी, पीएम मोदी, सीएम शिवराज बैठक में मौजूद

Facebook


