प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायगढ़ में 8 फरवरी को करेंगे सभा, जानें पीएम के दौरे का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायगढ़ में 8 फरवरी को करेंगे सभा, जानें पीएम के दौरे का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायगढ़ में 8 फरवरी को करेंगे सभा, जानें पीएम के दौरे का कार्यक्रम
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: February 4, 2019 11:45 am IST

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 8 फरवरी को रायगढ़ दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी कोड़ातराई में आम सभा को संबोधित भी करेंगे। पीएम के दौरे को देखते हुए रायगढ़ में कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की जा रही है। कोड़ातराई एयरस्ट्रिप में 20 एकड़ एरिया में पीएम मोदी की सभा के लिए पंडाल लगाया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा ने रायगढ़ व जांजगीर जिले को मिलाकर डेढ़ लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम को सफल बनाने कि लिए भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारी भी दी जा रही है।

पढ़ें-IBC-24ममता बनर्जी और सीबीआई में टकराव,पूरे पश्चिम बंगाल में टीएमसी का प्रदर्शन, सीबीआई 

तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम की सभा सुबह साढे दस बजे कोड़ातराई एयरस्ट्रिप मैदान में होगी। सभा में रायगढ व जांजगीर दो क्लस्टरों के कार्यकर्ताओं को शामिल करने का लक्ष्य भाजपा ने रखा है। आयोजन के वृहद स्वरुप को देखते हुए भाजपा पदाधिकारियों को मंडल व क्लस्टरवाइज कार्यकर्ताओं को जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम में रायगढ़ से तकरीबन 1 लाख व जांजगीर से 50 हजार कार्यकर्ताओं को शामिल करने का लक्ष्य भाजपा ने रखा है।

पढ़ें-IBC-24सुप्रीम कोर्ट ने दी कोलकाता पुलिस को चेतावनी, सबूत से 

सोमवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, रायगढ़ लोकसभा प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी, केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आयोजन स्थल का जायजा लिया वहीं जिला भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की जिम्मेदारी भी दी। भाजपा का कहना है कि पीएम मोदी के कार्यकाल में जो उपलब्धियां रहीं हैं उसे देखते हुए पीएम को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। लिहाजा कार्यक्रम को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है।

 


लेखक के बारे में