प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी यशोदा बेन आर्शिवाद देने पहुंची ग्वालियर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी यशोदा बेन आर्शिवाद देने पहुंची ग्वालियर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी यशोदा बेन आर्शिवाद देने पहुंची ग्वालियर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: November 23, 2017 10:17 am IST

पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी यशोदा बेन गुरुवार को चम्बल के मेहगांव इलाके में पहुँची। यहां यशोदा बेन ने राठौर समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शिरकत की। यशोदा बेन इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँची थी। यशोदा बेन के आने की खबर बुधवार को ही ग्वालियर समेत पूरे चम्बल में फैल चुकी थी। तय कार्यक्रम के तहत यशोदा बेन बुधवार की रात 8 बजे ग्वालियर पहुँच गई।

मध्यप्रदेश के पाठ्यक्रम में जुड़ेगा पद्मावती का पाठ

यहां भिंड रोड पर स्थित हाकिम सिंह के घर पर यशोदा बेन ने रात्रि विश्राम किया। हाकिम सिंह गुजरात के नामचीन ठेकेदारों में से एक है। इन्हीं के निवेदन पर यशोदा बेन ने विवाह सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण स्वीकार किया। यशोदा बेन के आने की खबर मिलते ही बीजेपी नेता भी सक्रिय हो गए। गुरुवार की सुबह तकरीबन 12 बजे यशोदा बेन मेहगांव पहुँची।

मध्यप्रदेश में 15 IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल

थोड़ी देर रेस्ट हाउस पर रुकने के बाद यशोदा बेन कृषि उपज मंडी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पहुँच गई। यहां यशोदा बेन का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर बीजेपी के स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सम्मेलन में 25 जोड़ो का विवाह किया गया। यशोदा बेन ने सभी जोड़ों के मंगलमय भविष्य की कामना की। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में