घूस लेने की शिकायत पर प्रधान आरक्षक निलंबित, डीजीपी ने महिलाओं और बच्चों के मामलों को जल्द निपटाने के दिए निर्देश

घूस लेने की शिकायत पर प्रधान आरक्षक निलंबित, डीजीपी ने महिलाओं और बच्चों के मामलों को जल्द निपटाने के दिए निर्देश

घूस लेने की शिकायत पर प्रधान आरक्षक निलंबित, डीजीपी ने महिलाओं और बच्चों के मामलों को जल्द निपटाने के दिए निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: May 12, 2020 4:05 pm IST

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना के प्रधान आरक्षक विकास सेंगर को निलंबित कर दिया गया है। प्रधान आरक्षक विकास सेंगर के खिलाफ एक प्रकरण में छूट देने के एवज में 15 हजार रुपए घूस लेने की शिकायत मिली थी। वहीं प्रधान आरक्षक के खिलाफ विभागीय जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। एसपी प्रशान्त अग्रवाल ने यह कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें :स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, अब प्रदेश में केवल 5 एक्टिव मरीज, जानिए आज कितने लोग…

संदिग्ध आचरण करने के कारण प्रधान आरक्षक विकास सेंगर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विकास सेंगर को रक्षित केन्द्र बिलासपुर में अटैच किया गया है। इस दौरान विकास सेंगर को नियमानुसार वेतन और भत्ता दिया जाएगा। पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि आडियो मिलने के बाद प्रधान आरक्षक पर निलंबन की कार्रवाई की गयी है। साथ ही मामले में जांच का आदेश दिया गया है। आडिय़ो में बताया गया है कि आरक्षक ने एक प्रकरण में 15 हजार की मांग की है। जांच के दौरान आरक्षक को लाइन अटैच किया गया है।  

ये भी पढ़ें : उज्जैन से 16 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, ग्वालियर में फिर बढ़े दो पॉजिट…

इधार राजधानी रायपुर में डीजीपी डीएम अवस्थी ने आरंग थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने महत्वपूर्ण मामलों को लंबित न रखने के निर्देश दिए हैं, डीजीपी ने महिलाओं और बच्चों के मामलों के त्वरित निपटारे के निर्देश भी दिए हैं।

ये भी पढ़ें : अजीत जोगी का मेडिकल बुलेटिन जारी, दिमाग में दिखी आंशिक हलचल, आंखों …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com