Rani Mukerji Honoured Doctor of Letters : इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को मिलेगा बड़ा इंटरनेशनल सम्मान! ‘डॉक्टर ऑफ लेटर्स’ की मानद उपाधि से होंगी सम्मानित

अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा और सामाजिक योगदान के लिए ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी 'डॉक्टर ऑफ लेटर्स' (D.Litt.) की मानद उपाधि से सम्मानित करेगी। यह सम्मान 14 अगस्त को मेलबर्न में आयोजित विशेष समारोह में दिया जाएगा।

Rani Mukerji Honoured Doctor of Letters : इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को मिलेगा बड़ा इंटरनेशनल सम्मान! ‘डॉक्टर ऑफ लेटर्स’ की मानद उपाधि से होंगी सम्मानित

Rani Mukerji Honoured Doctor of Letters / Image Source : X

Modified Date: July 15, 2026 / 06:26 pm IST
Published Date: July 15, 2026 5:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • IFFM 2026 के दौरान होगा सम्मान समारोह।
  • रानी ने इस सम्मान को भारत और अपने प्रशंसकों को समर्पित किया।
  • तीन दशक के फिल्मी सफर को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान।

मुंबई : Rani Mukerji Honoured Doctor of Letters :  अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और मानवीय कार्यों के लिए ऑस्ट्रेलिया का ला ट्रोब विश्वविद्यालय ‘डॉक्टर ऑफ लेटर्स’ (डीलिट) की मानद उपाधि देगा। भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (आईएफएफएम) ने बुधवार को यह घोषणा की।

14 अगस्त को के ‘फेडरेशन स्क्वायर’ में आयोजित एक विशेष समारोह

अपने तीन दशक के करियर में ‘ब्लैक’, ‘नो वन किल्ड जेसिका’, ‘हिचकी’, ‘मर्दानी’ और ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ जैसी फिल्में कर चुकीं रानी मुखर्जी को यह सम्मान 14 अगस्त को मेलबर्न के ‘फेडरेशन स्क्वायर’ में आयोजित एक विशेष समारोह में दिया जाएगा। यह समारोह 13 से 23 अगस्त तक चलने वाले आईएफएफएम 2026 के दौरान आयोजित होगा।

“मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं”

Rani Mukerji Honorary Doctor Of Letters La Trobe University 2026 आईएफएफएम ने एक बयान में कहा कि यह सम्मान महिलाओं, बच्चों और हाशिए पर रहने वाले समुदायों से जुड़े मुद्दों के लिए उनके समर्थन को भी मान्यता देता है।मुखर्जी ने कहा, ‘‘ला ट्रोब विश्वविद्यालय से मानद ‘डॉक्टर ऑफ लेटर्स’ की उपाधि पाकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। सिनेमा मेरी जीवन-यात्रा में मेरा सबसे बड़ा गुरु रहा है और मैंने हमेशा कहानी कहने की उस ताकत पर भरोसा किया है जो लोगों में सहानुभूति जगाती है, सार्थक संवाद शुरू करती है और सकारात्मक बदलाव लाती है।’’

भारत और दुनिया भर के उन सभी लोगों को समर्पित करती हूं सम्मान

उन्होंने कहा, ‘‘मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में यह सम्मान मिलना इसे और भी खास बनाता है क्योंकि यह महोत्सव लगातार वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा को बढ़ावा देता रहा है… मैं ऑस्ट्रेलिया और आईएफएफएम से मिले इस खास सम्मान को अपनी मातृभूमि भारत और दुनिया भर के उन सभी लोगों को समर्पित करती हूं जिनके प्यार ने मुझे एक अभिनेत्री बनने की प्रेरणा दी और मेरे जीवन को सार्थक बनाया।’’

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.