कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बाद महाराष्ट्र के गांव में निषेधाज्ञा लागू

कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बाद महाराष्ट्र के गांव में निषेधाज्ञा लागू

कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बाद महाराष्ट्र के गांव में निषेधाज्ञा लागू
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: March 5, 2021 2:56 pm IST

औरंगाबाद, पांच मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के परभणी जिले के अरवी गांव में 16 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद गांव में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जिले के अधिकारी ने बताया कि आदेश के बाद गांव को बृहस्पतिवार शाम छह बजे से निषेध जोन में तब्दील कर दिया गया है।

जिलाधिकारी दीपक मुगलीकर ने पीटीआई-भाषा से कहा कि अरवी गांव में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए और दो मरीजों की मौत हुई। गांव की आबादी करीब 5,000 है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर परिस्थितियों को देखते हुए गांव में निषेधाज्ञा लागू की गई है।

अधिकारी ने कहा कि लोगों को घरों में ही रहने को कहा गया है। साथ ही संक्रमण का पता लगाने के लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जा रहा है।

भाषा शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में