बूढ़ातालाब में शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन, 14,580 की भर्ती प्रक्रिया नहीं हो पाई है पूरी
बूढ़ातालाब में शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन, 14,580 की भर्ती प्रक्रिया नहीं हो पाई है पूरी
रायपुर। राजधानी के बूढ़ातालाब में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सभी बूढ़ातालाब धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों के मुताबिक पिछले साल से शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। इससे 14,580 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया रूकी हुई है। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने बूढ़ातालाब धरना स्थल पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया है।
बता दें छत्तीसगढ़ में पिछले साल से 14 हजार 580 शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पीड़ा सरकार तक पहुंचा रहे हैं।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने भी इन अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि वो इसके समर्थन में रविवार को अपने रायपुर स्थित सागौन बंगले में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उधर स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि 14 हजार 580 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Facebook


