ब्लाउज से गला घोंटकर की सास की हत्या, बेटे से ठिकाने लगवाई मां की लाश !

ब्लाउज से गला घोंटकर की सास की हत्या, बेटे से ठिकाने लगवाई मां की लाश !

ब्लाउज से गला घोंटकर की सास की हत्या, बेटे से ठिकाने लगवाई मां की लाश !
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: May 24, 2021 10:14 am IST

पुणे, 24 मई (भाषा) पुणे में 22 वर्षीय एक महिला ने ब्लाउज से गला घोंटकर अपनी सास की कथित तौर पर हत्या कर दी और बाद में पति की मदद से एक बोरे में शव को रखकर ठिकाने लगाने की कोशिश की। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: पूर्व CM रमन सिंह पर FIR का मामला, सोमवार को फिर गिरफ्तारी देंगे भा…

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तालेगांव दभाड़े में एक हाउसिंग सोसाइटी में 21 मई को हुई और इसका पता उस समय चला जब कुछ पड़ोसियों ने दंपति को बोरे को ठिकाने लगाने की कोशिश करते हुए देखा।

तालेगांव दभाड़े पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक भास्कर जाधव ने बताया, ‘‘ 22 वर्षीय पूजा शिंदे और 29 वर्षीय मिलिंद शिंदे को हत्या करने और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता की पहचान बेबी शिंदे के रूप में हुई है। 21 मई को पूजा और पीड़िता के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। उस समय ये दोनों घर में अकेली थीं। महिला ने बेबी की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को बोरे में भर कर उसे बालकनी में रख दिया।’’
ये भी पढ़ें: थप्पड़बाज कलेक्टर के बाद डंडे बरसाने वाले TI पर गिरी गाज, कोतवाली थाने से हटाए गए बसंत खलखो

उन्होंने बताया कि जब बोरे से बदबू आने लगी और पड़ोसी संदेह करने लगे तो पूजा और मिलिंद ने निकट की झाड़ी में शव को 23 मई को ठिकाने लगाने की कोशिश की लेकिन कुछ पड़ोसियों ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस को इस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें ये दोनों बोरे से छुटकारा पाने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। आगे की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें: ‘थप्पड़बाज कलेक्टर’ के बाद अब SDM पर भी गिरेगी गाज,…


लेखक के बारे में