छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी, सात विधानसभा में करेंगे धुंआधार सभाएं
छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी, सात विधानसभा में करेंगे धुंआधार सभाएं
रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के उन सीटों पर प्रचार करने आ रहे हैं जहां बीते चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। अपने दो दिनों के दौरे में राहुल गांधी 7 विधानसभाओं में पहुंचकर 5 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे एक रोड शो करेंगे और जगदलपुर में बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
राहुल गांधी आज सुबह विशेष विमान से रायपुर पहुंचेगे। यहां से पखांजूर रवाना होकर राहुल गांधी दोपहर 12 बजे सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे दोपहर डेढ़ बजे छुईखदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर सवा तीन बजे डोंगरगढ़ नेहरू कॉलेज स्टेडियम, खैरागढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। आज शाम को राहुल गांधी राजनांदगांव में शाम को पांच बजे से साढ़े 6 बजे तक रोड शो करेंगे।
राहुल गांधी राजनांदगांव में ही एक होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। फिर कल दोपहर 12 बजे कांकेर विधानसभा के चारामा में, दोपहर सवा तीन बजे कोंडागांव में सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी शाम पौने 4 बजे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, वहीं शाम 5 बजे राहुल गांधी स्पेशल प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


