शनिवार को आएंगे राहुल गांधी, बैकुंठपुर, बगीचा और दरिमा में लेंगे सभा

Ads

शनिवार को आएंगे राहुल गांधी, बैकुंठपुर, बगीचा और दरिमा में लेंगे सभा

  •  
  • Publish Date - November 16, 2018 / 01:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान एक बार फिर तीन जनसभाओं को संबोधित करने छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष 17 नवंबर शनिवार को दोपहर 12 बजे कोरिया जिले के बैकुंठपुर में जनसभा, दोपहर 1.30 बजे जशपुर जिले के बगीचा में जनसभा, दोपहर 3 बजे सरगुजा जिले के दरिमा में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

यह भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान गाजा से 23 की मौत, 81 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया 

राहुल गांधी की इन जनसभाओं में सरगुजा जिले के सभी 14 विधानसभाओं के साथ-साथ आसपास के विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा बार-बार हो रहा है। छत्तीसगढ़ में पहले दौर में 18 सीटों पर मतदान हो चुका है जबकि दूसरे चरण में 72 सीटों के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा। मतगणना 11 दिसंबर को होगी।