राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए स्थान की तलाश पूरी, इंडोर स्टेडियम में होगा सम्मेलन

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए स्थान की तलाश पूरी, इंडोर स्टेडियम में होगा सम्मेलन

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए स्थान की तलाश पूरी, इंडोर स्टेडियम में होगा सम्मेलन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: May 9, 2018 9:46 am IST

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए पीसीसी नेताओं की जगह की तलाश पूरी हो गई है। उनका कार्यक्रम राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस इसकी औपचारिकता पूरी कर दी है। 

ये भी पढ़ें- सीजी बोर्ड के नतीजे घोषित, 12वीं में 77 और 10वीं में 68.04 फीसदी पास

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी राजधानी में पंचायती राज संगठन में शामिल होने के लिए 17 तारीख को प्रदेश प्रवास पर आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, ओड़िसा, झारखंड के पंचायत प्रतिनिध शामिल होंगे। इसके पहले भी इस कार्यक्रम के लिए इंडोर स्टेडियम का चयन किया गया था। लेकिन उनका छत्तीसगढ़ प्रवास टल गया था, फिर नई तारीख में स्टेडियम बुक होने की जानकारी सामने आने के बाद पीसीसी नेताओं ने नए स्थान की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन अब इंडोर स्टेडियम को ही बुक कर लिया गया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से निर्धारित शुल्क जमा करने की जानकारी मिली है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में