राहुल गांधी दुर्ग से भिलाई तक करेंगे रोड शो फिर रायपुर तक बाइक रैली

Ads

राहुल गांधी दुर्ग से भिलाई तक करेंगे रोड शो फिर रायपुर तक बाइक रैली

  •  
  • Publish Date - May 15, 2018 / 01:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST


रायपुर/दुर्ग। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो को अंतिम रूप दे दिया गया है। पार्टी नेताओं के मुताबिक अब राहुल दुर्ग से लेकर भिलाई तक ही रोड शो करेंगे। इसके पहले उनका दुर्ग से रायपुर एयरपोर्ट तक रोड शो की योजना बनाई गई थी, लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिली। नए कार्यक्रम के मुताबिक राहुल 18 मई को दोपहर करीब एक बजे नेहरू नगर बटालियन हेलीपेट पर उतरेंगे। यहां से दुर्ग स्टेडियम जाएंगे, जहां सभा को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें- पीएससी 2017 की प्रारंभिक परीक्षा पर हाईकोर्ट का फैसला, विवादित सवालों की होगी दोबारा जांच

कांग्रेस नेताओं और प्रशासन के बीच राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। बताया जा रहा है कि सभा को संबोधित करने के बाद वे दुर्ग के गांधी चौक में महात्मा गांधी और पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद उनका चर्च रोड होते हुए रायपुर जाने का कार्यक्रम है। इस बीच सड़क किनारे खड़े कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिलते हुए फोर व्हीलर से नेहरू नगर सुपेला चौक, पावर हाउस खुर्सीपार होते हुए रायपुर पहुंचेंगे। राहुल खुले वाहन में हाथ हिलाते हुए रोड किनारे कतारबद्ध खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए जाएंगे। इसके अलावा वे दुर्ग से रायपुर तक एक बाइक रैली में भी शामिल होंगे। राहुल गांधी के दौरे से पहले एसपीजी की टीम ने उन सभी स्थानों का दौरा किया, जहां राहुल गांधी जाएंगे।

 

वेब डेस्क IBC24