Aastha Spintex Bonus Share: एक शेयर पर एक फ्री! बोनस शेयर पाने का मौका आज, खबर के बीच स्टॉक में ताबड़तोड़ उछाल, निवेशक काट रहे चांदी!

Ads

Aastha Spintex Bonus Share: आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड ने निवेशकों को एक शेयर पर 1 बोनस शेयर देने का फैसला किया है। यानी योग्य शेयरधारकों को हर एक शेयर के बदले एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा। कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए 28 सितंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। जो आज है।

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 11:54 AM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 12:21 PM IST

(Aastha Spintex Bonus Share/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • Aastha Spintex आज एक्स-बोनस ट्रेड कर रहा है।
  • कंपनी दे रही है 1:1 बोनस शेयर।
  • बोनस की रिकॉर्ड डेट 28 सितंबर तय है।

नई दिल्ली: Aastha Spintex Bonus Share: आज 28 सितंबर को Aastha Spintex Ltd के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड कर रहा है। कंपनी ने शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का फैसला किया है। यानी पात्र निवेशकों को हर एक शेयर के बदले एक अतिरिक्त शेयर (Aastha Spintex Bonus Share) का फायदा मिलेगा। बोनस के लिए आज 28 सितंबर को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के रिकॉर्ड में शामिल निवेशकों को ही इसका लाभ मिलेगा। आज शेयर खरीदने वाले निवेशकों को इस बोनस का लाभ नहीं मिलेगा।

शेयर में 7% तक तेजी

बोनस की रिकॉर्ड डेट के बीच कंपनी के शेयरों में सोमवार को तेजी देखने को मिली। शेयर शुक्रवार की एडजस्टेड क्लोजिंग कीमत 36.37 रुपये के मुकाबले करीब 37 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान शेयर 39.21 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। इस स्तर पर शेयर में करीब 7% की तेजी दर्ज हुई। हाल में कंपनी के शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला था।

सितंबर में मिला डिविडेंड भी

बोनस से पहले कंपनी ने इसी महीने निवेशकों को डिविडेंड भी दिया था। Aastha Spintex ने प्रत्येक शेयर पर 0.10 रुपये का डिविडेंड घोषित किया था। इसके लिए शेयर 9 सितंबर को एक्स-डिविडेंड ट्रेड हुए थे। अब बोनस इश्यू की वजह से स्टॉक एक बार फिर निवेशकों के फोकस में है। वहीं, बोनस से शेयरों (Aastha Spintex Bonus Share) की संख्या बढ़ती है और कीमत भी उसी अनुपात में समायोजित होती है।

जून में आया था कंपनी का IPO

Aastha Spintex का IPO इसी साल 29 जून से 1 जुलाई तक खुला था। इश्यू का आकार 170 करोड़ रुपये था और कंपनी ने फ्रेश शेयर जारी किए थे। IPO का प्राइस बैंड 136 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 110 शेयर था, यानी न्यूनतम निवेश 14,960 रुपये था। शेयरों की लिस्टिंग 4.4% डिस्काउंट के साथ 136 रुपये पर हुई थी। 22 और 23 सितंबर को स्टॉक में अपर सर्किट लगा, जबकि 24 और 25 सितंबर को लोअर सर्किट (Aastha Spintex Share) देखने को मिला था।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Aastha Spintex कितना बोनस शेयर दे रही है?

कंपनी 1:1 बोनस शेयर दे रही है। यानी पात्र शेयरधारकों को हर एक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा।

बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट क्या है?

कंपनी ने 28 सितंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है।

क्या आज शेयर खरीदने पर बोनस मिलेगा?

नहीं। रिकॉर्ड डेट के लिए पात्र बनने की प्रक्रिया पहले पूरी होनी जरूरी है। केवल रिकॉर्ड डेट पर शेयर खरीदने से बोनस का लाभ नहीं मिलता।

आज Aastha Spintex के शेयर में क्या हुआ?

शेयर करीब 37 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 39.21 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचा।