India vs Afghanistan: बिना क्वार्टर फाइनल खेले कैसे सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम? यहां समझिए पूरा गणित

Ads

India vs Afghanistan: बिना क्वार्टर फाइनल खेले कैसे सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम? यहां समझिए पूरा गणित

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 10:33 AM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 12:02 PM IST

India vs Afghanistan: बिना क्वार्टर फाइनल खेले कैसे सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम? यहां समझिए पूरा गणित /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • बारिश के कारण भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द
  • ICC T20I रैंकिंग के आधार पर टीम इंडिया सेमीफाइनल में
  • सेमीफाइनल में नेपाल-श्रीलंका मैच के विजेता से होगा सामना

नागोया। India vs Afghanistan: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम सोमवार को यहां खराब मौसम के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ एशियाई खेलों (Asian Games 2026 Cricket) का क्वार्टर फाइनल रद्द होने के बाद बिना मैदान पर उतरे ही सेमीफाइनल में पहुंच गई। गत चैंपियन भारत ने आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर होने के कारण अंतिम चार में जगह बनाई, जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है।

कैसे सेमीफाइनल में पहुँच गई भारत

एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट नियमों के अनुसार, अगर कोई नॉकआउट मैच रद्द हो जाता है, तो आईसीसी T20I रैंकिंग (ICC T20I Ranking) के आधार पर टीम अगले दौर में पहुंचती है। टीम इंडिया अभी दुनिया की नंबर 1 T20I टीम है, जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है। इसी नियम की वजह से हांगझोऊ 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल रद्द होने के बाद भारत ने खिताब जीता था।

भारत का सामना नेपाल और श्रीलंका के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। यह मुकाबला भी अगर रद्द होता है तो बेहतर रैंकिंग के आधार पर श्रीलंका सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ खेलेगा। नागोया में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है और सोमवार को भी कम ओवर के मैच खेले जाने की संभावना बेहद कम थी।

बारिश बनी विलेन तो टीम इंडिया को मिलेगा स्वर्ण पदक

India vs Afghanistan दिलचस्प बात यह है कि अगर बारिश के कारण पूरी प्रतियोगिता ही धुल जाती है तो भारत अपनी शीर्ष रैंकिंग के आधार पर स्वर्ण पदक जीत सकता है। पाकिस्तान और हांगकांग के बीच पहला क्वार्टर फाइनल भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर पाकिस्तान को अगले दौर में जगह मिली।

इन्हें भी पढ़ें

भारत बिना क्वार्टर फाइनल खेले सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खराब मौसम के कारण रद्द हो गया। एशियन गेम्स के नियमों के तहत ICC T20I रैंकिंग में बेहतर स्थान वाली टीम को अगले दौर में प्रवेश दिया गया।

भारत और अफगानिस्तान की T20I रैंकिंग क्या है?

भारतीय टीम ICC T20I रैंकिंग में नंबर-1 पर है, जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है। इसी वजह से भारत को सेमीफाइनल में जगह मिली।

सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला किससे होगा?

भारत का सामना नेपाल और श्रीलंका के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा।

अगर भारत का सेमीफाइनल भी बारिश से रद्द हुआ तो क्या होगा?

दिए गए नियमों के अनुसार, नॉकआउट मुकाबला रद्द होने पर बेहतर ICC T20I रैंकिंग वाली टीम को अगले चरण में जगह मिलेगी।

क्या बारिश से पूरा टूर्नामेंट रद्द होने पर भारत को गोल्ड मेडल मिलेगा?

प्रतियोगिता के लागू नियमों के अनुसार ऐसी स्थिति में शीर्ष रैंकिंग वाली टीम को स्वर्ण पदक दिए जाने का प्रावधान बताया गया है।