राहुल गांधी ने लिखा मंत्री टीएस सिंहदेव को पत्र, माता देवेंद्र कुमारी के निधन पर जताया दुख, पत्र में लिखी ये बातें…

राहुल गांधी ने लिखा मंत्री टीएस सिंहदेव को पत्र, माता देवेंद्र कुमारी के निधन पर जताया दुख, पत्र में लिखी ये बातें...

राहुल गांधी ने लिखा मंत्री टीएस सिंहदेव को पत्र, माता देवेंद्र कुमारी के निधन पर जताया दुख, पत्र में लिखी ये बातें…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: February 15, 2020 3:15 pm IST

रायपुर। सरगुजा राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर शोकाकुल राजपरिवार और उनके पुत्र मंत्री टी एस सिंहदेव को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने भावुक पत्र भेज कर सांत्वना देते हुए राजमाता को श्रद्धांजलि दी है।

ये भी पढ़ें:रेल लाइन दोहरीकरण काम रोकने पहुंचे 2 दर्जन नक्सली, मजदूरों को धमका कर भगाया, पोकलेन को किया आग के…

सासंद राहुल गांधी ने पत्र में लिखा है “आपके माता जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है..राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के रुप में कांग्रेस ने बेहद अहम सदस्य को खो दिया है..उन्होंने वंचितों के कल्याण के लिए अथक प्रयास किया..सेवा के प्रति उनकी आजीवन प्रतिबद्धता को याद किया जाएगा.. और उनकी विरासत हमें मार्गदर्शन देते रहेगी.. सबसे अहम बात उनकी उदारता और उर्जा से भरा व्यवहार उनके आस-पास के लोग कभी नहीं भूल पाएंगे।

ये भी पढ़ें: चरित्र पर शक करके पिता ने बेटी को उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने सु…

राहुल गांधी ने लिखा कि मैं उन्हें खोने से आपको हुई पीड़ा और दुख की कल्पना कर सकता हूँ.. मेरी भावना और प्रार्थना इस कठिन समय में आपके और आपके परिवार के साथ है।

ये भी पढ़ें: ST-SC आरक्षण मामले पर कल कांग्रेस प्रदेश के जिला मुख्यालयों में करे…

बता दें कि बीते 10 फरवरी को ​स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का निधन हो गया था। उन्होने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांसे ली।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com