EOW की छापेमार कार्रवाई, नान जिला कार्यालय में खंगाले जा रहे दस्तावेज

EOW की छापेमार कार्रवाई, नान जिला कार्यालय में खंगाले जा रहे दस्तावेज

EOW की छापेमार कार्रवाई, नान जिला कार्यालय में खंगाले जा रहे दस्तावेज
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: August 19, 2019 7:14 am IST

कांकेर। नान घोटाले को लेकर ईओडब्ल्यू ने कल देर रात नान जिला कार्यालय में छापामार कार्रवाई की। नान घोटाले के मामले में तत्कालीन प्रबन्धक रहे चिंतामणि चंद्राकर के कार्यकाल के दस्तावेज की जांच की जा रही है। कल देर रात से कांकेर पहुँची eow की 11 सदस्यीय टीम आज सुबह 9 बजे से नान कार्यालय के दस्तावेज खंगालने में लगी है।

read more :  सरकार ने मानी देव मुरारी बापू की मांगे, मंत्री का दर्जा और सुरक्षा के आश्वासन के बाद आत्मदाह का फ…

छत्तीसगढ़ के नान घोटाले मामले के समय में तत्तकालीन प्रबंधक रहे चिंतामणी चंद्राकर कुछ समय कांकेर में भी पदस्थ रहे हैं। उनके कार्यकाल के समय की दस्तावेज की जांच करने में eow की टीम लगी हुई है। मीडिया सहित अन्य लोगों को भी अंदर जाने की मनाही है। पुलिस बल तैनात है और अंदर दस्तावेज की जांच जारी है।

read more : 100 मीटर की दौड़ में सातवें नंबर पर रहें रामेश्वर, कहा- कमर में हो रहा था दर्द

इसके साथ ही चिंतामणि चन्द्राकर के निवास पर छापेमार कार्रवाई की है और उनके ससुराल में कार्रवाई की जा रही है। ससुर ढालसिंह चंद्राकर के आदर्श नगर स्थित निवास में EOW ने छापा मारा है। जानकारी के अनुसार चन्द्राकर के एक रिश्तेदार के घर में जांच चल रही है। 20 से ज्यादा अधिकारी जांच में जुटे हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com