व्यापारी की दुकान पर छापामार कार्रवाई, अवैध रूप से भंडारित एक हजार क्विंटल धान जब्त

व्यापारी की दुकान पर छापामार कार्रवाई, अवैध रूप से भंडारित एक हजार क्विंटल धान जब्त

व्यापारी की दुकान पर छापामार कार्रवाई, अवैध रूप से भंडारित एक हजार क्विंटल धान जब्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: November 16, 2019 12:54 pm IST

जांजगीर। बम्हनीडीह के दारंग गांव में हुई एक प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान एक व्यापारी की दुकान से 1 हजार क्विंटल धान जब्त किया गया है। यह धान अवैध रूप से भण्डारित किया गया था। यह कार्रवाई राजस्व, खाद्य, मंडी और सहकारिता विभाग द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इस टीम द्वारा आज बम्हनीडीह और अकलतरा क्षेत्र में कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें — पूर्व सीएम ने कहा राफेल मामले पर जनता से माफी मांगे राहुल गांधी, प्रदेश सरकार के खिलाफ है जनता में आक्रोश

विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम दारंग में फुटकर व्यापारी संतोष गबेल के दुकान से 76 बोरी धान मंडी अभिलेख के अभाव में जब्त करते हुए मंडी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई. खाद्य अधिकारी, मंडी निरीक्षक एवं थाना अकलतरा स्टाफ के द्वारा पिकअप में 51 कट्टा धान का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया एवं कार्यवाही की गई। जिले में राजस्व, खाद्य, मण्डी, सहकारिता सयुक्त टीम द्वारा 933 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित, बिना वैध दस्तावेज के परिवहन कर रहे धान को जप्त किया गया।

ये भी पढ़ें —रेडियंट वे स्कूल हादसा, एडवेंचर कंपनी के संचालक और मैनेजर गिरफ्तार

बता दें कि प्रदेश में अवैध रूप से संग्रहित ​और परिवहन किए जा रहे धान के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि बिचौलियों द्वारा प्रदेश की सीमा से लगे दूसरे राज्यों से भी धान मंगाकर यहां शासन को समर्थन मूल्य पर बेचने की जुगत लगा रहे हैं। जिसे देखते हुए प्रशासन की टीम मुस्तैद नजर आ रही हैं।

<iframe width=”892″ height=”502″ src=”https://www.youtube.com/embed/a5ofrHV8mzw” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com