मुंबई में ट्रैक बदलने के दौरान दो लोकल ट्रेनों के बीच हुई टक्कर, रेलवे कर्मचारी घायल

मुंबई में ट्रैक बदलने के दौरान दो लोकल ट्रेनों के बीच हुई टक्कर, रेलवे कर्मचारी घायल

मुंबई में ट्रैक बदलने के दौरान दो लोकल ट्रेनों के बीच हुई टक्कर, रेलवे कर्मचारी घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: September 25, 2020 3:01 pm IST

मुंबई: मुंबई के महालक्ष्मी में एक कार शेड के भीतर पटरी बदलने के दौरान दो उपनगरीय लोकल ट्रेनों के बीच टक्कर हो जाने से एक रेलवे कर्मचारी घायल हो गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Read More: गांधी शताब्दी वर्ष के समापन पर छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों और जिला पंचायतों में होंगे कार्यक्रम

अधिकारी ने बताया कि बुधवार की रात कर्मचारी की उंगलियां जख्मी होने के बाद उन्हें इलाज के लिए रेलवे अस्पताल ले जाया गया। डब्ल्यूआर के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि पश्चिम रेलवे ने पटरी बदलने के दौरान हुई इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। पश्चिमी रेलवे की उपनगरीय स्थानीय लोकल ट्रेनों के तीन कार शेड में से एक महालक्ष्मी में है। रेलवे के सूत्रों के अनुसार, चालक दल के समन्वय की कमी और गलतफहमी की वजह से संभवत: यह दुर्घटना हुई हो ।

Read More: लॉकडाउन के दौरान बाइक में घूम-घूमकर शराब बेच रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"