लगातार बारिश के चलते 28 अगस्त को रायपुर जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित
लगातार बारिश के चलते 28 अगस्त को रायपुर जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित
रायपुर। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने जिले में आगामी 48 घंटे में भारी बारिश होने की चेतावनी दी। इसे देखते हुए रायपुर के प्रभारी कलेक्टर दीपक सोनी ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 28 अगस्त को अवकाश घोषित किया है।
बता दें कि इससे पहले कलेक्टर ने बारिश से शहर के हालात को देखते हुए मंगलवार को भी छुट्टी की घोषणा की थी। गौरतलब है कि 72 घंटों की बारिश ने शहर के जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है। राजधानी रायपुर की अधिकांश सड़कों पर पानी भरा रहा। वहीं कॉलोनियों का भी यही हाल रहा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


