रायपुर एम्स कोविड वार्ड के डाक्टर-नर्स सुरक्षित, सभी 55 लोगों की जांच रिपोर्ट आयी निगेटिव

रायपुर एम्स कोविड वार्ड के डाक्टर-नर्स सुरक्षित, सभी 55 लोगों की जांच रिपोर्ट आयी निगेटिव

रायपुर एम्स कोविड वार्ड के डाक्टर-नर्स सुरक्षित, सभी 55 लोगों की जांच रिपोर्ट आयी निगेटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: April 26, 2020 12:41 pm IST

रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ के लिए एक अच्छी खबर सामने आयी है, राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानि एम्स के कोविड वार्ड के सभी डाक्टर-नर्स सुरक्षित हैं।जांच में वार्ड के सभी 55 स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

ये भी पढ़ें:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीडब्ल्यूडी और जल संसाधन विभाग की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की…

बता दें कि ये डाक्टर-नर्स कोरोना संक्रमित नर्सिंग आफिसर के संपर्क में आये थे, जिसके बाद वार्ड के सभी डाक्टर-नर्स पैरामेडिकल की जांच हुई थी।

ये भी पढ़ें: आगरा से भिलाई लौटे बीएसएफ के 14 जवान, सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे…

गौरतलब है कि बीते दिन एम्स के नर्सिंग ऑफिसर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे । रायपुर एम्स प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की। एम्स की तरफ से जारी की गई जानकारी में बताया गया कि यह ऑफिसर पिछले दिनों कोविड वार्ड में ही कार्यरत था। 14 अप्रैल से उन्हें क्वारैंटाइन में रखा गया था। शुक्रवार देर रात उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एम्स ने कहा कि उनकी टीम, अपने इस वॉरियर के लिए भी वैसे ही काम करेगी जैसा कि अब तक कोविड पॉजिटिव लोगों के लिए करती आई है। कोरोना पॉजिटिव इस स्टाफ को अस्पताल के उस वार्ड में इलाज के लिए लाया जा रहा है, जहां खुद काम करते हुए उन्होंने कोरोना पॉजिटिव लोगों की सेवा की।

ये भी पढ़ें: बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, छत्तीसगढ़ के इन …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com