25 जून को प्रदेश भर में मनाया जाएगा काला दिवस

Ads

25 जून को प्रदेश भर में मनाया जाएगा काला दिवस

  •  
  • Publish Date - June 19, 2018 / 01:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी हर साल की तरह इस साल भी 25 जून को प्रदेश भर में काला दिवस मनाने जा रही है ।इस दिन भाजपा रायपुर के जय स्तंभ चौक में मिसा बंदियों और उनके परिवार वालों के साथ प्रदर्शन करते हुए आपातकाल लगा कर लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस पार्टी से अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगने की मांग करेगी ।

 ये भी पढ़ें –गांव की बेटी का कमाल, महज साढे नौ साल की उम्र में 10 वीं की परीक्षा में

 आपको बता दें कि इस दिन तात्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सरकार बचाने के लिए देश में आपातकाल लागू कर इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेल भेज दिया  था। प्रदेश में 450 से अधिक लोगों आपात काल के समय महीनों जेल में रहे थे इसकी प्रताड़ना उनके परिवार वालों ने भी झेली थी। लोकतंत्र सेनानी संध के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सच्चिनंद उपासने बताया कि इस तरह का प्रदर्शन प्रदेश के सभी जिलों में किया जाएगा। इस तरह भाजपा इस चुनावी वर्ष में आपात काल के मुद्दे को भुनाते हुए मीसा बंदियों और उनके परिजनों को साधने में लगी हुई है। इस संबंध में कांग्रेस के प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी का कहना है कि देश के भगवा आतंक और भ्रष्ट्राचार में झोंकने वाली सरकार को ऐसी बातें शोभा नहीं देती है । 

वेब  डेस्क IBC24