Heavy Rain Alert in India Today: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से UP तक होगी आफत की बारिश! 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी बंद

Ads

Heavy Rain Alert in India Today: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से UP तक होगी आफत की बारिश! 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी बंद

  •  
  • Publish Date - September 26, 2026 / 08:07 AM IST,
    Updated On - September 26, 2026 / 08:23 AM IST

Heavy Rain Alert in India Today: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से UP तक होगी आफत की बारिश! 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी बंद/image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • 26 सितंबर को 26 राज्यों में बारिश का अलर्ट
  • छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में स्कूल बंद
  • UP, MP और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली/रायपुर। Heavy Rain Alert Issued for India: देशभर के कई राज्यों मौसम का मिजाज बदला हुआ है, पिछले कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जन जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात है, नदी नाले उफान पर है और सड़कें भी डूब गई है। कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अर्नब का प्रभाव देश के सभी राज्यों में देखा जा रहा हैं। जिसके चलते मौसम विभाग ने आज 26 सितंबर के लिए देश के 26 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक आज छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश से लेकर बिहार और ओडिशा तक मानसून मेहरबान रहेंगे।

छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश, स्कूलों में छुट्टी

Chhattisgarh Rain Alert बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अर्नब का प्रभाव बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में देखा जा रहा हैं। वहीं आज शनिवार को भी छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश का अनुमान है। सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बहुत भारी बारिश हो रही । 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं। हालात को देखते हुए सीएम विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने सभी जिले के कलेक्टर को निर्देश दे दिए हैं। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शनिवार 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश (Chhattisgarh School News) के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने कहा कि भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि तथा आवागमन में कठिनाई की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

MP के 18 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों ने आज शनिवार को जबलपुर और रीवा समेत MP के 18 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सतना में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, साथ ही भिंड, दतिया, पन्ना, रीवा, कटनी, शहडोल, जबलपुर समेत कई अन्य जिलों में भारी बारिश की आशंका है, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नर्मदापुरम समेत दर्जनों जिलों में मौसम आज प्रभावित रहेगा। वहीं मूसलाधार बारिश के चलते शनिवार को सतना में 8वीं तक और मैहर में 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट, सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित 

Heavy Rain Alert Issued for India 26 सितंबर को उत्तर प्रदेश के बांदा, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं ललितपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। वर्षा के दौरान मेघगर्जन/वज्रपात एवं 40–60 किमी/घंटा की झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के रेड अलर्ट और लगातार हो रही बारिश के कारण प्रयागराज में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूल कल, 26 सितंबर को बंद रहेंगे। वहीं कानपुर में भी भारी बारिश के कारण, 26 सितंबर को 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

आज उत्तराखंड का मौसम, देहरादून में भी स्कूल बंद

Heavy Rain Alert Issued for India मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भी 26 से 28 सितंबर तक कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की अधिक सम्भावना व्यक्त की गयी है।

इसके अलावा भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड में भी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इस संबंध में देहरादून जिला मजिस्ट्रेड ने आदेश जारी किया है जारी आदेश में कहा गया है कि निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25.09.2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 26.09.2026 एवं 27.09.2026 को जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की अधिक सम्भावना व्यक्त की गयी है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर जनपद रुद्रप्रयाग के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में दिनांक 26.09.2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केन्द्र दिनांक 26.09.2026 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी रुद्रप्रयाग को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल 26 सितंबर (शनिवार) को जनपद रुद्रप्रयाग में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

 

आज दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में 26 सितंबर को पूरे दिन बादल छाये रहेंगे और शाम के समय कई जगहों पर हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है। आंधी-तूफान और 50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

ओडिशा में कैसा रहेगा मौसम

Heavy Rain Alert Issued for India बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के अवदाब के साथ ही ओडिशा में बारिश का दौर तेज होने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 23 और 24 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

इन राज्यों में भी ताबड़तोड़ बारिश का अलर्ट

भारी बारिश: पश्चिम बंगाल, सिक्किम,
मध्यम बारिश: हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, बिहार, झारखंड, केरल।
हल्की बारिश: राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के राज्य।

ये भी पढ़ें

26 सितंबर को किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है?

छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

क्या छत्तीसगढ़ में आज स्कूल बंद हैं?

दी गई जानकारी के अनुसार, भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

उत्तर प्रदेश में किन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है?

प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, झांसी समेत कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

क्या उत्तराखंड में स्कूल बंद रहेंगे?

दी गई जानकारी के अनुसार, रुद्रप्रयाग जिले में 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

दिल्ली में 26 सितंबर को मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

ताजा खबर