कलेक्शन एजेंट से 31 लाख की लूट ,पुलिस जुटी जांच में

कलेक्शन एजेंट से 31 लाख की लूट ,पुलिस जुटी जांच में

कलेक्शन एजेंट से 31 लाख की लूट ,पुलिस जुटी जांच में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: July 15, 2018 5:47 am IST

रायपुर। राजधानी में देर रात बड़ी लूट की वारदात हुई है। मिली जानकार के मुताबिक आबकारी विभाग के सरकारी ठेके से राइटर सेफ गार्ड कंपनी को केश कलेक्शन का ठेका दिया गया है। इस दौरान .बीती रात इसी कंपनी का कलेक्शन एजेंट प्रशांत शर्मा से 31 लाख रुपये लूट लिए गए। 

ये भी पढ़ें –लोक गायिका सीमा कौशिक बनी महिला जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष

पीड़ित प्रशांत शर्मा ने बताया कि बीती रात मोवा, टिकरापारा, पुरानी बस्ती से केश कलेक्शन लेकर डंगनिया आफिस में रकम जमा कराने जा रहा था कि पीछे की तरफ से कोई बोलेरो या स्कार्पियो गाड़ी आयी जिसे वो देख नही पाया और आते ही प्रशांत शर्मा की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर गाड़ी में बैठाया और उसके आफिस तरफ जाते हुए गाड़ी में मारपीट कर चलती गाड़ी से नीचे फेंककर पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।घटना के बाद से रायपुर के अनुपम गार्डन इलाके की बताई जा रही है। 

ये भी पढ़ें –अब अक्षय कुमार दिखेंगे बंगाली भूमिका में

 मिली जानकारी के मुताबिक देर रात शराब दुकान से कलेक्शन लेकर कलेक्शन लेकर लौट रहे एजेंट को रात करीब 12.30 बजे अनुपम गार्डन के पास एक गाड़ी पर सवार 3 लोगों ने जबरन कलेक्शन एजेंट को रोक लिया और आंख में मिर्च पावडर झोंककर उसके पास रखे रूपयो से भरा बैग छीनकर फरार हो गये घटना के बाद आजाद चौक थाना पुलिस समेत क्राइम ब्रांच हरकत में आई और पीड़ित प्रशांत शर्मा से पूछताछ में जुटी है पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने गाड़ी नम्बर बताए हैं, वो नम्बर भी सही नहीं है, लिहाज़ा पुलिस पीड़ित से भी पूछताछ चल रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नवदुर्गा चौक पुरानीबस्ती निवासी कलेक्शन एजेंट बार बार अपना बयान बदल रहा है, जिसकी वजह से संदेह उस पर भी पुलिस का बना हुआ है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस से चारों तरफ से नाकेबंदी रात में ही कर दी। हर चौक चौराहों पर पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी। 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में